अमरोहा, मई 18 -- गजरौला। तिगरी गंगाा में मछली का शिकार करने वाले युवकों ने वन विभाग की टीम को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद एक आरोपी गंगा में कूदकर फरार हो गया। टीम ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक कुंतल मछली भी बरामद की गई हैं। तिगरी गंगा मेले में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लाखों मछलियां तिगरी गंगा में छुड़वाई गई थीं। साथ ही मछली पकड़ने पर रोक भी लगाई गई थी। इसके बावजूद तिगरी गंगा धाम में मछली पकड़ने का सिलसिला अभी रुका नहीं है। रविवार को भी दो भाई वहां मछली पकड़ रहे थे। यह भी पढ़ें- तिगरी गंगा में मछली का शिकार करने वाले युवक ने वन अफसरों को दी थी जान से मारने की धमकी सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार करने की कोशिश की थी।एक आरोपी वन विभाग की टीम को जान से म...