संभल, मई 19 -- एसपी द्वारा चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना जुनावई पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मैढौली निवासी राजेश पुत्र विजयपाल को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना गुन्नौर में भारतीय वन अधिनियम की धारा 4/10 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज था और वह काफी समय से वांछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...