लातेहार, मार्च 13 -- गारू, प्रतिनिधि। वन अधिकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने गारू अंचल कार्यालय पहुंचकर अंचलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। यह कार्यक्रम भाजपा नेता कन्हाई सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने वन अधिकार अधिनियम के तहत पात्र लोगों को शीघ्र वन पट्टा देने और लंबित आवेदनों का जल्द निपटारा करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि कई वर्षों से आवेदन देने के बावजूद अब तक वन अधिकार पट्टा नहीं मिल पाया है। इसके कारण आदिवासी और वनाश्रित परिवारों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में शीघ्र सर्वे कराया जाए और वास्तविक पात्र परिवारों को उनका अधिकार दिया जाए। साथ ही वन अधिकार से संबंधित प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.