गुमला, जून 18 -- चैनपुर प्रतिनिधि । वन अधिकार अधिनियम 2006 लागू होने के करीब दो दशक बाद भी गुमला जिले में सामुदायिक वन पट्टा का लाभ बहुत कम ग्रामीणों तक पहुंच सका है। इसी को लेकर फिया फाउंडेशन ने गुरुवार को चैनपुर बाजार हाट में वृहद जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में डुमरी, चैनपुर और जारी प्रखंड के करीब 50 गांवों से आए ग्रामीण शामिल हुए।

कार्यक्रम का विवरण कार्यक्रम में फिया फाउंडेशन के प्रखंड समन्वयक ललित ने ग्रामीणों को वन अधिकार अधिनियम के तहत मिलने वाले अधिकारों, आवेदन प्रक्रिया और इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण कई ग्रामीण अपने अधिकारों से वंचित हैं। संस्था अब हर सप्ताह चैनपुर बाजार में जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को वन पट्टा के लिए प्रेरित किया जा सके।

ग्रामीणों को जा...