वन अधिकार कानून के लंबित दावों के शीघ्र निष्पादन की मांग
लातेहार, जुलाई 10 -- लातेहार, प्रतिनिधि। संयुक्त ग्राम सभा मंच बरवाडीह ने डीसी संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपकर अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी अधिनियम, 2006 के तहत लंबित सामुदायिक एवं व्यक्तिगत वन अधिकार दावों के शीघ्र निष्पादन की मांग की है। मंच के अध्यक्ष की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि जिले में वन अधिकार कानून का क्रियान्वयन अत्यंत धीमी गति से चल रहा है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि इस मुद्दे को लेकर संयुक्त ग्राम सभा मंच तथा अन्य जनसंगठनों द्वारा समय-समय पर आंदोलन किए गए। पिछले वर्ष गारू-बेतला क्षेत्र से बरवाडीह होते हुए लातेहार जिला मुख्यालय तक मार्च निकाला गया था। इसके अलावा लंबित दावों के पट्टा वितरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना भी दिया गया तथा प्रशासन को कई बार मांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.