वन अधिकारियों को जान से मारने की कोशिश, केस
बगहा, जुलाई 5 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र में पद स्थापित वनपाल आशीष कुमार ने वाल्मीकि नगर थाने में आवेदन देकर दो नामजद और लगभग 30 अज्ञात लोगों पर एफआईआर कराया है। उनके विरुद्ध 2 जुलाई की रात्रि वन विभाग के वन विश्रामागार में जबरन अनधिकृत रूप से प्रवेश कर आराम कर रहे वरीय अधिकारियों को जान से मारने की धमकी देने और हमला करने का प्रयास का मामला है। हंगामा करने वाले जितेंद्र महतो ग्राम दरुआबारी और उसके साथ लगभग 30 साथियों के द्वारा किया गया। वन कर्मियों के सहयोग से इन सब को वन विश्रामागार से बाहर किया गया। आक्रोशित लोगों से हंगामा करने का कारण पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि जयप्रकाश तालुकदार ग्राम भेड़िहारी और हंसराज पटवारी ग्राम तरुवनवा गांव निवासी के द्वारा उन लोगों को भेजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.