अलीगढ़, फरवरी 26 -- जवां, संवाददाता। कस्बा में बुधवार को आरा मशीन संचालिका ने बड़ी संख्या में लोगों के साथ मिलकर वन संरक्षक कार्यालय पर वन विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एक ज्ञापन वन संरक्षक अलीगढ़ को सौंपा एवं कार्यवाही न होने पर 11 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। हरदुआगंज निवासी आरा मशीन संचालिका चंद्रवती पत्नी बालकिशन शर्मा बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों के साथ वन संरक्षक कार्यालय छेरत मोड़ अलीगढ़ पर पहुंची, जहां उन्होंने वन दरोगा क्षेत्र प्रभारी जवां संजय कुमार, वीट प्रभारी हरदुआगंज सचिन चौधरी व वन क्षेत्रीयधिकारी गौरव कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए एक ज्ञापन वन संरक्षिका श्रद्धा यादव को सौंपा। उन्होंने बताया कि वन दरोगा संजय कुमार ने सुमेरा नर्सरी से कई सरकारी पेड़ों को कटवा दिया था एवं...