वन अकादमी में 'कस्तूरी' पत्रिका का विमोचन
हल्द्वानी, अक्टूबर 6 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी में मंगलवार को वार्षिक वैज्ञानिक पुस्तिका 'कस्तूरी' का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड वन विभाग के पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख आईडी पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और पुस्तिका का विमोचन किया। अकादमी निदेशक संजीव चतुर्वेदी के निर्देशन में वर्ष 2018 के बाद 'कस्तूरी' पुस्तिका का पुनर्प्रकाशन किया गया है। आईडी पांडे ने अकादमी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि 'कस्तूरी' जैसी पुस्तिकाओं से वन और पर्यावरण से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलती है। इस दौरान अकादमी के उपनिदेशक सूरज तिवारी, आशीर्वाद कटियार, अंजनी, जीएस कर्की, दीप भट्ट, बीएस कालाकोटी, डीके जोशी, वन क्षेत्राधिकारी, उपवन क्षेत्राधिकारी, फॉरेस्टर ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.