नैनीताल, अक्टूबर 2 -- नैनीताल। जीबी पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान नैनीताल में वन्य प्राणी सप्ताह के तहत 2 से 8 अक्तूबर तक विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना है। इस क्रम में शुक्रवार 2 अक्तूबर को रंगोली का कार्यक्रम हुआ। 3 अक्तूबर को रैली, क्विज और नाटक मंचन, जबकि 4 अक्तूबर को 12 किलोमीटर की मैराथन आयोजित होगी। 5 अक्तूबर को विशेषज्ञ वार्ता और 6 अक्तूबर को नेचर वॉक के साथ पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिताएं होंगी। 7 अक्तूबर को कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों की वन्यजीव आधारित फैंसी ड्रेस और संरक्षण मॉडल डिजाइन प्रतियोगिता होगी। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: धारचूला में हुई चित्रकला प्रतियोगिता 8 अक्तूबर को फेस पेंटिं...