वाराणसी, अगस्त 2 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। एसटीएफ वाराणसी और वन विभाग की टीम ने शनिवार को सारनाथ के फरीदपुर स्थित स्वास्तिक होम स्टे नामक गेस्ट हाउस में छापेमारी की। यहां से प्रतिबंधित वन्य जीवों के अंगों की तस्करी के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीनों के पास से मॉनीटर लिजॉर्ड के 14 अंग, टाइगर के तीन नाखुन मिले हैं। आरोपी एंटिक सिक्के यानी पुराने सिक्के खरीदने के नाम पर लोगों से सौदा तय कर बुलाते थे। फिर जीवों के अंगों की तस्करी में फंसवाकर उसके रुपये लेकर भाग जाते थे।

गिरफ्तार आरोपी एसटीएफ वाराणसी के अपर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मध्यप्रदेश के सहडोल जिले के सर्सी (गोहपार) निवासी प्रभात चतुर्वेदी, गोरखपुर के मरहठा (कैंपियरगंज) निवासी गिरधारी मौर्या, बस्ती के खजौला (मुंडेरवा)...