आजमगढ़, मई 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। प्रतिबंधित वन्य जीवों के अंगों की तस्करी के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट नंबर-1 अजय कुमार शाही ने सोमवार को एक आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, प्रतिबंधित वन्य जीवों के अंगों की तस्करी की सूचना मिलने पर 6 मई 2026 को क्षेत्रीय वन अधिकारी लक्ष्मी शंकर के नेतृत्व में उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अभय कुमार सिंह तथा वन दरोगा चंद्र भूषण अपनी टीम के साथ नगर के सिधारी मोहल्ला स्थित एक होटल में पहुंचे। वहां होटल के एक कमरे से अजय प्रताप सिंह निवासी लारेंस रोड, केशवपुरम, उत्तर-पश्चिम दिल्ली तथा दिलीप राय निवासी शहादतपुरा, थाना कोतवाली, जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रतिबंधित 24 मॉनिटर लिजार्ड डाइड हेमिपिन...