चंदौली, अक्टूबर 3 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में वन्य प्राणी सप्ताह के तहत वन्य जीव संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले और तहसील स्तर पर विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्य जीवों के महत्व, उनके संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को भी सामने लाया जाएगा। वन विभाग की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित मास्क मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके अलावा वन्य जीवों के आवरण और अनुकरण पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता भी करा...