महाराजगंज, अक्टूबर 4 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। सरस्वती देवी महिला पीजी कॉलेज-टिकुलहियां में वन्य प्राणी सप्ताह के तहत शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को वनक्षेत्र का भ्रमण करा कर विभिन्न प्रजातियों के जंतुओं व वृक्षों के विषय में वन विभाग की टीम द्वारा जानकारी दी गई।इस दौरान एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें छात्राओं को वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। रेंजर निचलौल सुनील राव ने कहा कि वन्य जीव हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। हम सभी को इनका संरक्षण करना चाहिए। डब्लूटीआई के प्रोजेक्ट मैनेजर अरशद हुसैन ने भी छात्राओं को वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जागरूक किया व विशेष रूप से सांपों के विविध प्रजातियो उनके संरक्षण आदि के विषय में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- डीएवी स्कूल मे...