दुमका, अक्टूबर 5 -- दुमका, प्रतिनिधि। खूंटा बांध स्थित शास्त्री स्कूल से 71वें वन्यप्राणी सप्ताह के उपलक्ष्य में वन प्रमंडल की ओर से एक प्रभार फेरी का आयोजन किया गया। इस प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य वन्य प्राणियों के संरक्षण और उनके महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना था। प्रभात फेरी शास्त्री स्कूल से आरंभ होकर जैव विविधता पार्क बंदरजोड़ी पहुंची, जहां छात्र-छात्राओं के बीच झारखंड के वन्य वन्य जीव एवं पर्यावरण के विषय पर एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस क्विज प्रतियोगिता में अनोखी कुमारी, खुशी कुमारी और सृष्टि ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण समारोह में शास्त्री स्कूल की प्रधानाध्यापिका दिप्ती कुमारी ने ट्रॉफी देकर विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में जैव विविधता पार्क में सफाई अभियान...