जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- जमशेदपुर। राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह-2026 के तहत टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क और जमशेदपुर वन विभाग की ओर से कई शैक्षणिक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर होगी।इससे पहले 30 सितंबर को टाटा जू परिसर में कक्षा नौवीं से 11वीं तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। विद्यार्थियों ने अपने-अपने स्कूल के माध्यम से पंजीकरण कराया है। निबंध का विषय वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता, पर्यावरण सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से जुड़ा होगा।आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता के जरिए बच्चों में प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति समझ व संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिय...