वन्यजीव संरक्षण संदेश लेकर स्कूल पहुंचे वन अधिकारी
देहरादून, अक्टूबर 7 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता वन्यजीव सप्ताह के दौरान बुधवार को वन विभाग की ओर से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज छिदरवाला में गढ़ भोज का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को वन्यजीवों के प्रति जागरूक किया गया।उप प्रभागीय वनाधिकारी ऋषिकेश डॉ. उदय गौड़ ने विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।विद्यार्थियों को मंडुवा, झंगोरा, चौलाई, राजमा, गहत, भट्ट और जख्या जैसे स्थानीय खाद्य पदार्थों को दैनिक खान-पान में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। कहा गया कि स्थानीय उत्पादों के उपयोग से पारंपरिक फसलों, जैव विविधता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है। यह भी पढ़ें- Almora News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.