वन्यजीव संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक
बलरामपुर, मई 8 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। सोहेलदेव वन्यजीव प्रभाग के बनकटवा रेंज अंतर्गत जंगलवर्ती क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय तम्कुई में शुक्रवार सुबह वन्यजीव संरक्षण व बचाव को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर को संबोधित करते हुए रेंजर शत्रुघ्न लाल ने कहा कि जंगली जानवर जंगलों की सुंदरता और पर्यावरण संतुलन के महत्वपूर्ण अंग हैं। जंगलों की लगातार कटाई के कारण ही वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अवैध कटान रोकने व वन्यजीवों और पक्षियों के शिकार से बचने की अपील की। रेंजर ने कहा कि वन्यजीव सामान्य परिस्थितियों में किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन छेड़छाड़ होने पर हमला कर सकते हैं। उन्होंने जंगल क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.