वन्यजीव संरक्षण का पाठ पढ़ाया, छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान
विकासनगर, अक्टूबर 7 -- वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के तहत गोरछा और भटाड़ के विद्यालयों में बुधवार को विद्यार्थियों को वन्यजीवों के संरक्षण और जंगलों की सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने वन्यजीवों के महत्व, मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के उपाय और वन सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। गोरछा में कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर और आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरछा में वन अधिकारियों ने विद्यार्थियों से वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और अवैध शिकार जैसी गतिविधियों की सूचना संबंधित विभाग को देने की अपील की। यह भी पढ़ें- Almora News: बच्चों ने लिया वन्यजीव सुरक्षा का संकल्प प्रधानाचार्य रघवीर सिंह तोमर ने कहा कि विद्यार्थियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.