मिर्जापुर, अप्रैल 26 -- हलिया। जुलाई माह में प्रस्तावित पौधरोपण को लेकर वन्यजीव प्रतिपालक भास्कर प्रसाद पाण्डेय ने शनिवार को हलिया रेंज के विभिन्न पौधशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने हलिया, गुर्गी, केवलझर व पिपरा में तैयार हो रहे पौधों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए पौधों की सिंचाई व देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार राय समेत वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- पर्याप्त जल, हरा चारा, भूसा साईलेज न मिला तो कार्रवाई यह भी पढ़ें- बिरसा हरित ग्राम योजना का बीपीओ ने किया औचक निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...