फिरोजाबाद, मई 25 -- जनपद फिरोजाबाद के थाना रजावली क्षेत्र के गांव ढकई में रविवार को वन्यजीव शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने अर्टिगा कार सवार चार लोगों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि आरोपी राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर आठ तीतर जिंदा पकड़कर ले जा रहे थे। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए। घटना करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों को संदिग्ध हालत में गुजर रही अर्टिगा कार पर शक हुआ, जिसके बाद लोगों ने वाहन को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- वन्यजीव तस्करी की आशंका, मोर के शिकार की आशंका, चार हिरासत में मौके पर पहुंची थाना रजावली पुलिस चारों आरोपियों को पकड़कर वाहन समेत थाने ले आई।पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों में वीरेंद्र सिंह पुत्र मिठ...