बहराइच, नवम्बर 30 -- बहराइच, संवाददाता। वन मार्ग पर पहला अधिकार वन्य जीवों का होता है। जब भी आप किसी वन क्षेत्र से गुजर रहे हों, तो आपको वाहनों की गति धीमी रखनी चाहिए और वन्यजीवों को सड़क पार करने या सड़क पर खड़े होने पर पूरा मौका देना चाहिए। इसी के तहत कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब ने रविवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर वाहन चालकों को वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील होने की सलाह दी। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में वन्य जीवों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाये रखने के लिए ककरहा रेंज के हसुलिया वन बैरियर पर पूर्व में लगाए गए गति सीमा बोर्ड का नवीनीकरण किया गया। वन बैरियर पर जंगल से गुजर रहे वाहन चालकों को पम्पलेट व बिस्किट के पैकेट देकर वन विभाग द्वारा निर्धारित गति सीमा 30 किमी प्रति घंटा से वाहन चलाने के लिए जागरूक किया। क्लब के अध्यक्ष बीडी ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.