हल्द्वानी, अप्रैल 18 -- - रेस्क्यू सेंटर पर कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित वनकर्मी के साथ रहेंगे जरूरी संसाधन उपलब्ध - हल्द्वानी वन प्रभाग ने छकाता, शारदा, डंडा और नंदौर रेंज में अस्थाई रेस्क्यू सेंटर बनाएहल्द्वानी, मुख्य संवाददाता।लगातार बढ़ रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष को ध्यान में रखते हल्द्वानी वन प्रभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। वन्यजीवों के तुरंत सुरक्षित रेस्क्यू, उपचार एवं प्रबंधन को और मजबूत करने के लिए वन प्रभाग की नंधौर, छकाता, डांडा एवं शारदा रेंज में अस्थायी रेस्क्यू सेंटर स्थापित किए हैं।शनिवार को हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि रेस्क्यू सेंटरों का प्रमुख उद्देश्य रेस्क्यू किए गए वन्यजीवों को अस्थायी सेल्टर देना, घायल वन्यजीवों का तुंरत उपचार के साथ मृत वन्यजीवों का आसानी से पोस्टमार्टम करना है। यह भी पढ़ें- घायल ...