वन्यजीवों के बढ़ते आतंक पर जताई चिंता
हल्द्वानी, अप्रैल 26 -- हल्द्वानी, संवाददाता साथी संगठन ने नैनीताल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते वन्यजीवों के आतंक और निजी स्कूलों द्वारा बस किराए में की गई बेतहाशा वृद्धि पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।रविवार को झंडा पार्क में संगठन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भीमताल, धारी, ओखलकांडा और रानीबाग क्षेत्रों में बाघ पिछले छह माह में कई महिलाओं सहित हाल ही में एक व्यक्ति को निवाला बना चुका है। संरक्षक नंदा वल्लभ गुणवंत और संस्थापक अध्यक्ष आनंद सिंह ठठोला ने प्रस्ताव रखा कि इन गंभीर समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा जाए। इसके लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस अवसर पर आनंद सिंह ठठोला की पुस्तक 'समकालिक सामाजिक सरोकारों का संक्षिप्त संकलन' का विमोचन भी किया गया। बैठक में आगामी महीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.