बलरामपुर, अक्टूबर 1 -- जरवा, संवाददाता। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज बालापुर जरवा के कक्षा छह से 12 तक के 64 विद्यार्थियों ने लखनऊ का शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने चिड़ियाघर, राष्ट्र प्रेरणा स्थल, अंबेडकर पार्क और लुलू मॉल का भ्रमण कर विभिन्न जानकारियां हासिल कीं। लखनऊ चिड़ियाघर में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के वन्यजीवों को करीब से देखा। उनके प्राकृतिक आवास, व्यवहार, भोजन व अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। वन्यजीवों को प्रत्यक्ष देखकर विद्यार्थी रोमांचित नजर आए और शिक्षकों से सवाल भी पूछे। क्षेत्र में करीब डेढ़ माह से बाघ, तेंदुए, मगरमच्छ और किंग कोबरा की गतिविधियों के चलते विद्यार्थियों में वन्यजीवों को लेकर विशेष जिज्ञासा रही। श्वेता, रविता व विशाल ने मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के उपाय प...