लातेहार, अप्रैल 16 -- बेतला प्रतिनिधि। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) के तहत बेतला के एनआई में आयोजित वनकर्मियों और पुलिसकर्मियों के क्षमता निर्माण विषयक दो दिनी (16-17अप्रैल) प्रमंडलीय कार्यशाला का उद्घाटन राज्य पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ रवि रंजन (आईएफएस), सीसीएफ सह पीटीआर डायरेक्टर एसआर नटेश व डब्ल्यूसीसीबी इंस्पेक्टर केके शर्मा (भोपाल) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर मौजूद पीसीसीएफ बतौर मुख्य अतिथि रवि रंजन ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वन्यजीव अपराधों की रोकथाम,जांच और अभियोजन प्रक्रिया को प्रभावी बनाना है। क्योंकि वर्तमान स्थिति में वन्यजीव संरक्षण सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। इनमें वन्यजीवों का अवैध शिकार,तस्करी और जैव विविधता को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियां शामिल हैं। ऐसे में पुलिस और वन-विभाग क...