पीलीभीत, मार्च 19 -- पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व को वातानुकूलित रेस्क्यू वाहन मिल गया। जंगल से जुड़ी एक स्वयंसेवी संस्था ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व को यह वाहन उपलब्ध कराया है। उपलब्ध कराए गए रेस्क्यू वाहन से बाघों के अलावा तेंदुए व अन्य छोटे सभी वन्यजीव हिरन, मगरमच्छ समेत अन्य जीव इसमें रेस्क्यू किए जा सकेंगे। छोटे वाहनों को रेसक्यू करने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व को पहली बार वातानुकूलित वाहन मिला है। इसमें प्राथमिकता चिकित्सा किट समेत, कैमरा लगा कर सुसज्जित किया जाएगा। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि इस वाहन के जरिए जंगल में तमाम कार्यों में सुविधा हो जाएगी। बाघों के लिए अलग से रेसक्यू वाहन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...