गौरीगंज, अप्रैल 25 -- अमेठी। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेपियन स्कूल तथा शिवप्रताप इण्टर कालेज में सामूहिक गायन तथा गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके बाद प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत द्वारा 20 से 25 अप्रैल तक वंदे मातरम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत अमेठी नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा श्री शिवप्रताप इंटर कालेज अमेठी एवं सेपियन स्कूल में छात्र-छात्राओं के मध्य वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। शिवप्रताप इंटर कॉलेज के छात्रों को सम्बोधित करते हुए जिला प्रमुख डॉ़ धनन्जय सिंह ने कहा कि आज देश राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के रचना की 150वीं वर्षगांठ मना रहा है। यह भी पढ़ें- वन्दे मातरम को लेकर सामूहिक गान तथा गोष्ठी का आयोजन बंकिम चंद्र च...