लखीमपुरखीरी, नवम्बर 8 -- लखीमपुर, संवाददाता। राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन के स्वामी विवेकानंद सभागार में गुरुवार को भव्य आयोजन हुआ। शासन के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक योगेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धार्वे, पीडी एसएन चौरसिया और डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सभागार में जब वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ, तो वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत में पीडी एसएन चौरसिया ने बताया कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा 1875 में रचित इस गीत ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को ऊर्जा दी। उन्होंने बताया कि वर्षभर जिले में इस अवसर पर विभिन्न देशभक्ति गतिविध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.