जामताड़ा, सितम्बर 25 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे सरस्वती शिशु मंदिर जामताड़ा समेत जिले के पांच विद्यालयों में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गुरुवार को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से वन्दे मातरम् का गायन का पूर्वाभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देना है। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: शिक्षण संस्थानों में आज होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन यह भी पढ़ें- Chatra News: चतरा जिले में 12 स्थानों पर आज गूंजेगा वंदे मातरम् यह भी पढ़ें- ब्राइटलैंड स्कूल मं नमामि भारतम्, कार्यक्रम आज, तैयारी पूरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...