छपरा, मार्च 28 -- वन्दे मातरम्' के स्वर ने जिले की फिजाओं में राष्ट्रप्रेम की नई ऊर्जा का संचार किया जिला स्तरीय समारोह समाहरणालय सभागार में आयोजित न्यूमेरिक 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मना देशभक्ति का उत्सव फोटो 1 समाहरणालय सभागार में वंदे मातरम के सामूहिक गायन में शामिल जिला पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी छपरा, नगर प्रतिनिधि। राष्ट्रभक्ति की भावनाओं से सराबोर वातावरण के बीच 'वन्दे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को जिलेभर में सांस्कृतिक गरिमा के साथ सामूहिक गायन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।पूरे कार्यक्रम ने एक सांस्कृतिक उत्सव का रूप ले लिया, जहां देशभक्ति, एकता और गौरव की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी। 'वन्दे मातरम्' के स्वर ने छपरा की फिजाओं में राष्ट्रप्रेम की नई ऊर्जा का संचार किया, जो लंबे समय तक लोगों के दिलो...