हापुड़, अगस्त 15 -- श्रद्धा और देशभक्ति एक साथ नजर आईं जब आरती स्थल पर वन्देमातरम गीत की गूंज के बीच गंगा किनारे दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा और माहौल भक्तिमय हो गया। यह कार्यक्रम नेह नीड़ एवं गंगा सभा आरती समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। संध्या आरती से पहले सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में दीप लेकर घाट पर एकत्र हुए। जैसे ही वन्देमातरम का सामूहिक गायन शुरू हुआ, पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि दीपोत्सव का उद्देश्य गंगा की स्वच्छता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता फैलाना है। साथ ही युवा पीढ़ी में देशभक्ति और सेवा भाव को बढ़ावा देना भी इस आयोजन का मुख्य मकसद रहा। आरती के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, शंख ध्वनि और ढोल-नगाड़ों के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए...