गुमला, मार्च 13 -- रायडीह, प्रतिनिधि। वन परिसर रायडीह में वन अग्नि की घटनाओं को रोकने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चर्चा-परिचर्चा व जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यव्यापी अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के साथ प्रदान संस्था ने तकनीकी सहयोग दिया। बैठक में वनपाल चन्द्रेश उरांव ने कहा कि वनों को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रकृति की इस अमूल्य संपदा को बचाने के लिए सभी को सतर्क रहना होगा। यदि कहीं भी जंगल में आग की छोटी या बड़ी घटना दिखाई दे तो तुरंत वन परिसर कार्यालय रायडीह, वनकर्मियों या स्थानीय वन समिति को इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि वनों में आग लगाना अपराध है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। प्रदान...