हल्द्वानी, मार्च 13 -- हल्द्वानी, संवाददाता। देचौरी रेंज के वन सीमा से सटे गांवों में वनों को आग से सुरक्षित रखने के लिए गुरुवार को एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व रेंजर मदन सिंह बिष्ट ने पीपलचौड़, नौडा और कोटाबाग के ग्रामीणों को वनाग्नि से होने वाले नुकसान और उससे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वनों में लगने वाली आग न केवल बहुमूल्य वनस्पतियों को नष्ट करती है, बल्कि वन्य जीवों के अस्तित्व पर भी संकट पैदा कर देती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कहीं भी आग दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी वन चौकी को सूचित करें और आग बुझाने में विभाग की मदद करें। इस दौरान राजेंद्र नैनवाल, खुशाल सिंह, विनीत, विनोद, हेमा देवी, गोदावरी देवी, राधादेवी, पुष्पा देवी, धनुली देवी, तुलसी, बसंती, भगवती, प...