वनों की अंधाधुंध कटाई से हो रहा जलवायु परिवर्तन : डा. भरत राज
लखनऊ, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस पर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (एसएमएस) में एक विशेष व्याख्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एवं पर्यावरणविद प्रो. भरत राज सिंह ने कहा कि वनों की अंधाधुंध कटाई, हाइड्रोकार्बन ईंधनों का अत्यधिक उपयोग, पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र में असंतुलन, ग्लेशियरों का तीव्र पिघलना तथा विनाशकारी चक्रवातों और सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण जलवायु परिवर्तन की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। इससे हीटवेव, अनियंत्रित वर्षा, तेज हवाएं एवं धूल भरी आंधियां जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। संस्थान के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी शरद सिंह ने कहा कि भविष्य में संस्थान शोध एवं नवाचार के माध्यम से ऐसे समाधान विकसित करने की दिशा में कार्य करेगा, जिनसे प्रदूषण-मुक्त वायु और स्वस्थ जीवन के लिए बेहतर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.