रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- सितारगंज। मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने और वनों को आग से बचाने के उद्देश्य से शनिवार को रनसाली वन क्षेत्र में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आसपास के ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विभाग की ओर से सहयोग की अपील की गई। रनसाली वन परिसर में आयोजित मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण, वनाग्नि रोकथाम एवं जनजागरूकता कार्यक्रम में वक्ताओं ने वनों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने वन्यजीवों के हमलों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...