लातेहार, अक्टूबर 6 -- लातेहार, प्रतिनिधि। वनाधिकार कानून के तहत पात्र ग्रामीणों को वन भूमि का पट्टा देने समेत दस सूत्री मांगों को लेकर झारखंड जनाधिकार महासभा की लातेहार इकाई के बैनर तले बुधवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ। धरना में जिले के मनिका, गारू, महुआडांड़, बरवाडीह, चंदवा समेत विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीण वाहनों से लातेहार पहुंचे और कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। ग्रामीण अपने साथ खाना बनाने के सामान के अलावा ढोल-मांदर भी लेकर पहुंचे हैं। कार्यक्रम का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता धोती फादर और मुनेश्वर उरांव ने किया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: वनाधिकार कानून सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसान सभा का धरनाधरना का उद्देश्य धरना को संबोधित करते हुए धोती फादर न...