रामगढ़, सितम्बर 12 -- केदला, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड के बसंतपुर गांव में वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत लंबित सामुदायिक वन अधिकार एवं सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे के अंतिम निपटारे तक पेड़ों की कटाई और किसी भी प्रकार के खनन कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग ग्रामीणों की ओर से की गई है। इस संबंध में उपायुक्त और वन प्रमंडल पदाधिकारी को पत्र देकर ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग किया है। पत्र में कहा गया है कि बसंतपुर ग्रामसभा की ओर से वनाधिकार अधिनियम के तहत सामुदायिक वन अधिकार एवं सामुदायिक वन संसाधन अधिकार का विधिवत दावा सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। हालांकि संबंधित वन भूमि क्षेत्र के अधिकार निर्धारण की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है। मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में डब्ल्यूपी(सी) संख्या 672/2025 भी लंबित है। पत्र के अनुसार ...