लातेहार, फरवरी 6 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के पुराना ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को सामुदायिक वनाधिकार दावा को लेकर संयुक्त ग्राम सभा मंच की एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता मुंद्रिका सिंह ने की। बैठक में विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। विचार-विमर्श के बाद क्षेत्र में लंबित सामुदायिक वन अधिकार दावा और व्यक्तिगत वन अधिकार दावा करने का निर्णय लिया गया। वनाधिकार दावा की मांग को लेकर पदयात्रा आयोजित करने पर भी सहमति बनाई गई है। आगामी 28 मार्च को नीलांबर-पीतांबर शहादत दिवस मनाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में जिप सदस्य कन्हाई सिंह, संदीप सिंह, रामजन्म सिंह, अशोक सिंह, अमन सिंह, कृष्ण सिंह, मधेश्वरी सिंह, बैजन्ती देवी, राजकमल सिंह, उमेश सिंह, प्रेम सिंह, कपिलदेव सिंह, इलियास डोडोरॉय, राफेल बोदरा, हरेश्वर सिंह, रामवृक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.