चाईबासा, अगस्त 5 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में वनाधिकार अधिनियम, 2006 के तहत संचालित अबुवा वीर दिशोम अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक हुई। बैठक में लंबित व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वनाधिकार दावों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन एवं सत्यापन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए लंबित सामुदायिक वनाधिकार दावों पर प्राप्त अभिलेखों एवं सत्यापन प्रतिवेदनों के आधार पर विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही लंबित दावों से संबंधित अभिलेखों में पाई गई त्रुटियों का शीघ्र निराकरण करते हुए आवश्यक संशोधन कर पुनः प्रस्तुत करने का निर्देश संबंधित अंचल अधिकारियों एवं वन प्रमंडल पदाधिकारियों को दिया गय...