अल्मोड़ा, फरवरी 13 -- द्वाराहाट। तकुल्टी में वनाग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता गोष्ठी हुई। रेंजर गोपाल दत्त जोशी ने ग्रामीणों को वनों में आग लगने के कारणों, उससे होने वाले पर्यावरणीय एवं आर्थिक दुष्परिणामों और बचाव के उपायों को बताया। सहभागिता से वनाग्नि रोकने की अपील की। यहां प्रधान मनीषा देवी, बीडीसी महेश कुमार, ललित रौतेला, मनोज कुमार, ठाकुर सिंह, गंगा सिंह, कुबेर सिंह, जितेंद्र सिंह, भोपाल सिंह, बालम सिंह, दीवानी राम आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...