अल्मोड़ा, जनवरी 27 -- मानिला के कटरीय मल्ला में वन विभाग ने वनाग्नि सुरक्षा, वन पंचायत प्रबंधन और जल स्रोतों के संरक्षण पर गोष्ठी की। रेंजर बची सिंह बजेठा ने लोगों को गोष्ठी से संबंधित तमाम जानकारियां दीं। साथ ही जंगलों को बचाने का आह्वान किया। यहां गंगा दत्त, राजेश चौहान, आनंद सिंह, जगत सिंह, भगवत सिंह, राधा देवी, मनीषा रावत, लक्ष्मी देवी, ललिता देवी, हेमा, हंसी देवी, पार्वती देवी, मुकेश रावत, आशीष राणा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...