नैनीताल, मई 18 -- मुक्तेश्वर। आदिवासी वेलफेयर सोसाइटी व वन विभाग उत्तरी गौला रेंज के तत्वावधान में सोमवार को ग्राम सभा हरिनगर में गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मानव-वन्यजीव संघर्ष, वनाग्नि रोकथाम, प्लास्टिक मुक्त अभियान, पिरूल एकत्रीकरण एवं उसके उपयोगों को लेकर चर्चा की गई। वहीं ग्रामीणों को वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही गांव एवं वन क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने को सहयोग की अपील की। यहां आदिवासी वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक डॉ. विक्रांत तिवारी, वन आरक्षी सुनील प्रसाद, पर्यावरण प्रेमी चंदन सिंह नयाल, फायर वॉचर हरीश, भास्कर रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...