अल्मोड़ा, अप्रैल 26 -- अल्मोड़ा। जिला पंचायतीराज अधिकारी राजेंद्र सिंह गुंज्याल ने बताया कि जिले में वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तर पर 27 अप्रैल से 15 मई तक वनाग्नि प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। प्रशिक्षक गजेंद्र पाठक की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीएम के निर्देशों के मुताबिक सभी ब्लॉकों में चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। कुल 1532 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...