रामनगर, मार्च 1 -- रामनगर। मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम और वनाग्नि को लेकर ढेला में प्रभाग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें रेंजर भानु प्रकाश हर्बोला ने लोगों की समस्याएं सुनने के साथ वनाग्नि को पार्क कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील की। हाथीडगर में सेमलखलिया व हाथीडगर के जन प्रतिनिधियों व लोगों के साथ एक बैठक की गई। जिसमें रेंजर हर्बोला ने कहा कि लोगों के सहयोग से ही मानव वन्यजीव संघर्ष व वनाग्नि की घटना पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने जंगल नहीं जाने और संदिग्ध दिखाइ देने पर तुरंत सूचना देने की अपील की। यहां ग्राम प्रधान रेनू भंडारी, ईडीसी अध्यक्ष लालूपुर बासीटीला सुच्चा सिंह, जसवंत सिंह, सुखविंदर सिंह, तारादत्त बेलवाल, जगत सिंह रावत, सिद्धार्थ रावत, नवीन पपनै रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...