बागेश्वर, फरवरी 18 -- वनों को आग से बचाने के उद्देश्य से हंस फाउंडेशन के सहयोग से नगर में जागरूकता रैली निकाली। रैली को खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़ के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी हैं। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और वनाग्नि के दुष्प्रभावों से लोगों को अवगत कराते हुए पौधारोपण का संदेश दिया। हंस फाउंडेशन के सीडीएस खीम सिंह रावत ने कहा कि वनाग्नि पर्यावरण और वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा है। बच्चों में जागरूकता से भविष्य में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। बैजनाथ के वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह गुसाई ने विद्यार्थियों को वनाग्नि के कारणों और रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सीएस बड़सीला ने कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.