अल्मोड़ा, फरवरी 18 -- अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन विभाग रामनगर के तहत सल्ट मनीला रेंज के वन पंचायत सकन्याणी में वनाग्नि रोकथाम का अभ्यास किया गया। प्रभागीय वन अधिकारी मनीष जोशी, दर्जाधारी महेश्वर सिंह मेहरा, ब्लॉक प्रमुख कंचन रावत सहित सल्ट, रिंगलाना, धुमाकोट, नैनीडांडा के रेंजरों के साथ वनकर्मी और ग्रामीण शामिल हुए। यहां शंकर पांडे, बची सिंह बजेठा, तपन सरकार, निर्मल पांडे, गौरव उप्रेती, मोहन जोशी, देवेंद्र कार्की थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...