बागेश्वर, मार्च 14 -- धरमघर रेंज के कांडा अनुभाग अंतर्गत कांडा पड़ाव स्थित कालिका मंदिर परिसर में वनाग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें स्थानीय लोगों को जंगलों में लगने वाली आग के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बताया कि जंगलों में आग लगने से पर्यावरण, वन्यजीव तथा मानव जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। कलाकारों ने प्रस्तुति के माध्यम से यह संदेश दिया कि जंगलों की सुरक्षा में हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है और छोटी सी लापरवाही भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। इस अवसर पर रेंज अधिकारी दीप जोशी ने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर जंगल में आग लगाता पाया गया तो उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.