पिथौरागढ़, फरवरी 8 -- बेरीनाग। वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रविवार को वन विभाग कर्मियों ने बेरीनाग, कांडे किरौली, चौडमन्या, चौकोड़ी, पुरानाथल,बरसात, पांखू, हजेती में जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया। वनक्षेत्राधिकारी चंद्रा मेहरा ने कहा कि जागरूकता से ही वनाग्नि काल में वनों को आग लगने से बचाया जा सकता है। इस दौरान क्षेत्र के ग्राम प्रधान,बीडीसी,सरपंच व महिला मंगल दल के सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.