अल्मोड़ा, मई 30 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। ईनाकोट में वन पंचायत संगठन की बैठक में वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई गई। वन पंचायत प्रतिनिधियों का बीमा कराए जाने, मानदेय की व्यवस्था करने, वन पंचायतों की स्वायत्ता बहाल करने, उन्हें बजट, प्रशिक्षण आदि की मांग उठी। यहां अध्यक्ष सुंदर पिलख्वाल, पूरन बिष्ट, ईश्वर जोशी, किशोर तिवारी, चंदन बिष्ट, दिनेश पिलख्वाल, डूंगर सिंह, ठाकुर सिंह, गोविंद राम, नंदी भंडारी, पिंकी नयाल, प्रेमा देवी आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...