रामगढ़, मार्च 22 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला बेताली मंडप परिसर में रविवार को हेमतपुर, सोसोकलां, तिरला, धमना टांड व आसपास के कई गांवों के ग्रामीण की बैठक दिवाकर करमाली की अध्यक्षता में की गई। संचालन सन्नी देवल महतो व बूटन महतो ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान वनांचल कोनकास्ट प्रालि फैक्ट्री से क्षेत्र में फैल रहे प्रदूषण को जोरदार ढंग से विरोध किया गया। बैठक में बढ़ते प्रदूषण और उससे हो रहे गंभीर स्वास्थ्य प्रभावों पर विचार विमर्श किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट से निकलने वाले धुआं, धूलकण और गंदगी से पूरे क्षेत्र का पर्यावरण दूषित हो रहा है। जिसके कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में सांस, त्वचा और अन्य गंभीर बीमारियां तेजी से फैल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं, अब तो यह समस्या भयावह रुप ...